बिक गया स्वाभिमान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !
देश और सम्मान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !!


ऐसी लड़ी है आंख पश्चिम से कि देखो खो गयी-
मनमोहनी मुस्कान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !!


एक-दूजे पे उछाले खूब कीचड, बेच दी नेताओं ने -
गुजरात का अभियान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !!


मिलाई लीद घोडें की धनिया में वो चर्बी तेल में -
बिक गया इंसान सस्ते में , मोगैम्बो खुश हुआ !!


भरोसे राम के ही चल रही संसद हमारे देश की -
नेता बना भगवान सस्ते में , मोगैम्बो खुश हुआ !!


बेचकर सरे-आम अबला की यहाँ अस्मत कोई -
कर
रहा उत्थान सस्ते में , मोगैम्बो खुश हुआ !!


मिल गए "करूणा" से "बुद्ध" रामसेतु के बहाने -
कर गए अपमान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !!


कर दिए खारीज़ हमारे राम के अस्तित्व को ही-
खो गयी पहचान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ !!


अब बचा क्या बिल्लोरानी जान हीं तो शेष है -
कहो तो दे दूं जान सस्ते में, मोगैम्बो खुश हुआ!!

() रवीन्द्र प्रभात
कॉपी राइट सुरक्षित

5 comments:

  1. इतने सुन्दर ढ़ंग से इतना सशक्त व्यंग! मजा आ गया।

    जवाब देंहटाएं
  2. bahut hi achha laga. saral shabdon mein aapne apni baat kah di hai.

    जवाब देंहटाएं
  3. जबरदस्त व्यंग्य लिखा है आपने व्यवस्था पर. सच्ची तस्वीर पेश कर दी. बहुत अच्छे.मजा आ गया।

    जवाब देंहटाएं
  4. व्यंग्य अच्छा है. जब तक दिल को चुभे न तब तक व्यंग्य कैसा.... बड़ी सार्थक परिकल्पना है.

    जवाब देंहटाएं

आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.

 
Top