क्षिण एशिया में ब्लॉग पर साहित्य के विकास हेतु पृष्ठभूमि तैयार करने के साथ-साथ हिंदी भाषा व संस्कृति के प्रचार-प्रसार और भाषायी सौहार्द्रता एवं सांस्कृतिक अध्ययन-पर्यटन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ की साहित्यिक संस्था "परिकल्पना" तथा लखनऊ से प्रकाशित होने वाली हिन्दी मासिक पत्रिका "परिकल्पना समय" द्वारा संयुक्त रूप से प्रत्येक वर्ष दक्षिण एशिया के किसी देश में विगत चार वर्षों से "अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन सह परिकल्पना सम्मान समारोह" आयोजित करती आ रही है, जिसमें ब्लॉग और साहित्य जगत की हस्तियों को अलंकृत किया जाता रहा है। विगत तीन समारोह क्रमश: 30 अप्रैल 2011 में भारत की राजधानी दिल्ली, 27 अगस्त 2012 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा 13-14-15 सितंबर 2013 में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित हो चुके हैं तथा इसबार यह समारोह भूटान की राजधानी थिम्फू एवं सांस्कृतिक राजधानी पारो में आगामी 15-16-17-18 जनवरी 2015 को आयोजित हो रहे हैं।

इस बार भूटान में आयोजित समारोह में भी दक्षिण एशिया के लगभग 50 ब्लॉगर्स को "परिकल्पना सम्मान" प्रदान किए जाएंगे,  पहली सूची 25 नवंबर को जारी की गयी थी तथा दूसरी सूची आज जारी करते हुये हमें अपार खुशी की अनुभूति हो रही है। इस सूची पहली सूची के भी सम्मान धारकों को शामिल किया गया है ।

अबतक की उद्घोषणा इस प्रकार है- 


परिकल्पना सार्क शिखर सम्मान

  1. यात्रा वृतांत के लिए दक्षिण भारत से श्रीमती संपत देवी मुरारका (हैदराबाद, तेलंगाना), 
  2. पुरातत्व विषयक लेखन के लिए मध्य भारत से  श्री ललित शर्मा  (रायपुर, छतीसगढ़)
  3. ब्लॉग पर संस्मरणात्मक सृजन हेतु उत्तर भारत से श्री कृष्ण कुमार यादव (इलाहाबाद, यूपी) 
  4. साहित्यिक ब्लॉग पत्रकारिता के लिए नेपाल से श्री कुमुद अधिकारी 
परिकल्पना सार्क सम्मान

  1. श्री लिंगचेन दोरजी (थिम्पू, भूटान) अँग्रेजी  में चर्चित उपन्यासिक कृति "होम संगरिला" हेतु 
  2. सुश्री रेखा राजवंशी  (सिडनी, ऑस्ट्रेलिया)  पश्चिमी देशों में हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु 
  3. श्रीमती सुनीता प्रेम यादव (औरंगाबाद, महाराष्ट्र, भारत) हिन्दी में अनुवाद-कर्म को बढ़ावा देने हेतु
  4. श्रीमती सुमन कपूर, (न्यूजीलैंड) विदेशों में हिन्दी का संगठनात्मक ढांचा विकसित करने हेतु 
परिकल्पना  सम्मान
  1. परिकल्पना स्वतंत्र पत्रकारिता सम्मान: श्री गिरीश पंकज, रायपुर, छतीसगढ़ 
  2. परिकल्पना व्यंग्य भूषण सम्मान:         श्री अविनाश वाचस्पति, दिल्ली 
  3. परिकल्पना  अभिव्यक्ति सम्मान:         श्री प्रकाश हिन्दुस्तानी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
  4. परिकल्पना सृजन सम्मान :                   डॉ शुभदा पाण्डेय, सिल्चर, असम 
  5. परिकल्पना साहित्य भूषण सम्मान:       डॉ राम बहादुर मिश्र, हैदरगढ़, उत्तर प्रदेश 
  6. परिकल्पना सोशल मीडिया सम्मान:      एडवोकेट रणधीर सिंह सुमन, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश 
  7. परिकल्पना कथा सम्मान:                     डॉ विनय दास, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश 
  8. परिकल्पना लोक-संस्कृति सम्मान:       श्रीमती कुसुम वर्मा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 
  9. परिकल्पना साहित्य श्री सम्मान:          श्री ओम प्रकाश जयंत, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 
  10. परिकल्पना सृजन श्री सम्मान:             श्री विष्णु कुमार, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 
  11. परिकल्पना साहित्य सम्मान:               श्री सूर्य प्रसाद, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 
  12. परिकल्पना हिन्दी गौरव सम्मान:         श्री अशोक कुमार पाण्डेय,  हैदरगढ़, उत्तर प्रदेश 
  13. परिकल्पना साहित्य गौरव सम्मान:      डॉ सुरेश प्रकाश शुक्ल, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 
  14. परिकल्पना कला सम्मान:                   श्री मती अल्पना देश पाण्डेय, रायपुर, छतीसगढ़ 
  15. परिकल्पना काव्य सम्मान:                  श्री मती सरस्वती माथुर, जयपुर, राजस्थान 
  16. परिकल्पना ब्लॉग गौरव सम्मान:         श्री गगन शर्मा, रायपुर, छतीसगढ़ 
  17. परिकल्पना तकनीकी सम्मान:            श्री कनिष्क कश्यप, दिल्ली 
  18. परिकल्पना प्रतिभा सम्मान:                श्रीमती निशा सिंह, शोध छात्रा, जे एन यू, दिल्ली  
  19. परिकल्पना शोध सम्मान:                   श्री सुरजीत सिंह बरवार, श्री गंगानगर, राजस्थान 
  20. परिकल्पना नागरिक सम्मान:              श्री विश्वंभरनाथ अवस्थी, हैदरगढ़, उत्तर प्रदेश 
  21. परिकल्पना संस्कृति सम्मान :             सुश्री अदिति देशपांडे, रायपुर, छतीसगढ़ 
  22. परिकल्पना अभिनय सम्मान:             श्री आलोक भारद्वाज, मुंबई, महाराष्ट्र
  23. परिकल्पना ब्लॉग भूषण सम्मान:        सुश्री  सर्जना शर्मा, दिल्ली
उपरोक्त सभी सम्मान धारकों को आगामी 15 से 18 जनवरी 2015 तक भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित चतुर्थ "अंतरराष्ट्रीय ब्लॉगर सम्मेलन सह परिकल्पना सम्मान समारोह" के दौरान सम्मान स्वरूप निश्चित धनराशि, सम्मान-पत्र, प्रतीक चिन्ह, श्री फल और अंगवस्त्र प्रदान किए जाएंगे।

4 comments:

  1. सभी सम्मानित ब्लागर्स को बधाइयाँ व शुभकामनाऐं ।

    जवाब देंहटाएं
  2. सभी सम्मान प्राप्त ब्लोगर्स को हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  3. सम्मानित ब्लागर्स को बहुत बहुत बधाई....:)

    जवाब देंहटाएं
  4. इस भव्य आयोजन के बारे में सुनकर मन प्रफुल्लित हो उठा है। ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।

    जवाब देंहटाएं

आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.

 
Top