गले 22 अप्रैल को हमारी-आपकी यह परिकल्पना दस वर्ष की हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह कृति आज से ग्यारह वर्ष पूर्व पहले जियोसिटीज़ पर फिर ब्लॉग स्पॉट पर अस्तित्व में आई थी। आगे चलकर यह संस्था के रूप में परिवर्तित भी हुयी और पंजीकृत भी। अबतक छ: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन क्रमश: दिल्ली, लखनऊ, काठमाण्डू, थिंपु, कोलंबो और बैंकॉक में आयोजित करने का श्रेय हिन्दी ब्लॉग जगत में केवल और केवल परिकल्पना को ही जाता है। जगजाहीर है कि परिकल्पना का ब्लॉग सर्वेक्षण रहा हो अथवा ब्लॉग उत्सव  सर्वथा नए-नए आयाम स्थापित हुये हैं। आज पूरे विश्व में बिखरे हुये हिन्दी ब्लॉगरों का एक बड़ा समूह परिकल्पना के साथ जुड़ा हुआ है। लगभग 150 हिन्दी तथा गैर हिन्दी ब्लॉगरों एवं साहित्यकारों को देश-विदेश के मंचों पर सम्मानित करने का श्रेय आपकी परिकल्पना को जाता है। इस पर तथा इसके सहयोगी चिट्ठों पर प्रकाशित सामग्रियों को समेटकर हमने  "हिन्दी ब्लॉग का इतिहास" प्रकाशित किया, जो आज भी हिन्दी ब्लॉग जगत के लिए यह एक महत्वपूर्ण सामग्री है।

हमने निश्चय किया है, कि परिकल्पना की सफलतम दशकीय यात्रा के समापन का आगाज अगले एक वर्ष तक विश्व के दस महत्वपूर्ण शहरों में "परिकल्पना दशकीय परिसंवाद" का आयोजन करके किया जाये। 
प्रस्ताव इस प्रकार है: 

 क्र. सं. शहर का नामप्रदेश/देश का नाम प्रस्तावित तिथि उल्लेखनीयता
1गोरखपुर
 उत्तर प्रदेश/भारत  
      22 अप्रैल 2016    
पूर्वाञ्चल का द्वार
2औरंगाबाद
महाराष्ट्र/भारत
21 अगस्त 2016
महाराष्ट्र का एक महानगर
3

अजंता  
महाराष्ट्र/भारत
22 अगस्त 2016 युनेस्को की विश्व धरोहर 
4
एलोरा
महाराष्ट्र/भारत     23 अगस्त 2016 युनेस्को की विश्व धरोहर
5

कुआलालम्पुर

मलेशिया       23 सितंबर 2016मलेशिया की राजधानी
6

सिंगापुर 

सिंगापुर
25 सितंबर 2016
छोटा, सुंदर व विकसित देश
7

ऑकलैंड   

न्यूजीलैंड     
23 दिसंबर 2016  
दुनिया का सबसे सुंदर  देश
8

हेमिल्टन

न्यूजीलैंड  
25 दिसंबर 2016
दुनिया का सबसे बड़ा  द्वीप
 9
लखनऊ
उत्तर प्रदेश/भारत   
 22  फरवरी 2017
परिकल्पना का मुख्यालय
10
नई दिल्ली  
भारत   
 22  मार्च 2017
भारत की राजधानी


जैसा कि आप सभी को विदित है कि विगत दस वर्षों में परिकल्पना परिवार ने अपने दो महत्वपूर्ण साथियों को खोया है। एक अमर कुमार और दूसरे अविनाश वाचस्पति । इसलिए इन दोनों शख़्सियतों को समर्पित होगा परिकल्पना का समग्र दशकीय परिसंवाद।

साथ ही  इन दोनों शख़्सियतों की याद  में लखनऊ एवं नई दिल्ली  में  क्रमश"अमर कुमार स्मृति ब्लॉग दशक  सम्मान" तथा "अविनाश वाचस्पति  व्यंग्य दशक सम्मान" से  एक- एक ब्लॉगर को  सम्मानित  किया जाएग। इस सम्मान के अंतर्गत  प्रत्येक सममानधारकों  को  रु 11000/-  नकद, अंगवस्त्र  और  मान पत्र भेंट  किए जाएँगे।

शेष जानकारी शीघ्र ही......

8 comments:

  1. शुभकामनायें .............अतिम दो में जरूर रहेंगे !!

    जवाब देंहटाएं
  2. शुभकामनाएं।
    एक दूसरे को जानने, मिलने और मेलजोल बढ़ाने का स्वर्णिम अवसर।

    जवाब देंहटाएं
  3. परिकल्पना दशकीय परिसंवाद" के सफल आयोजन हेतु अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं!
    आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं!

    जवाब देंहटाएं

आपका स्नेह और प्रस्तुतियों पर आपकी समालोचनात्मक टिप्पणियाँ हमें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करती हैं.

 
Top